माँ नर्मदा आरती

 

माँ नर्मदा आरती


ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनंद कन्दी ।

ब्रह्मा हरिहर शंकर, रेवा शिव हर‍ि शंकर, रुद्रौ पालन्ती ॥


॥ ॐ जय जगदानन्दी…॥


देवी नारद सारद तुम वरदायक, अभिनव पदण्डी ।

सुर नर मुनि जन सेवत, सुर नर मुनि…

शारद पदवाचन्ती ।


॥ ॐ जय जगदानन्दी…॥


देवी धूमक वाहन राजत, वीणा वाद्यन्ती।

झुमकत-झुमकत-झुमकत,

झननन झमकत रमती राजन्ती ।


॥ ॐ जय जगदानन्दी…॥


देवी बाजत ताल मृदंगा, सुर मण्डल रमती ।

तोड़ीतान-तोड़ीतान-तोड़ीतान, तुरड़ड़ रमती सुरवन्ती ।


॥ ॐ जय जगदानन्दी…॥


देवी सकल भुवन पर आप विराजत, निशदिन आनन्दी ।

गावत गंगा शंकर, सेवत रेवा शंकर तुम भट मेटन्ती ।


॥ ॐ जय जगदानन्दी…॥


मैयाजी को कंचन थार विराजत, अगर कपूर बाती ।

अमर कंठ में विराजत, घाटन घाट बिराजत, कोटि रतन ज्योति ।


॥ ॐ जय जगदानन्दी…॥


मैयाजी की आरती, निशदिन पढ़ गा‍वरि, हो रेवा जुग-जुग नरगावे,

भजत शिवानन्द स्वामी, जपत हर‍ि नंद स्वामी मनवांछित पावे।

ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनंद कन्दी ।

ब्रह्मा हरिहर शंकर, रेवा शिव हर‍ि शंकर, रुद्रौ पालन्ती ॥


॥ माँ नर्मदा आरती सम्पूर्णं ॥